Muzaffarnagar: कोर्ट का बड़ा फैसला, हत्या के मामले में 3 बेटों सहित मां को सुनाई फांसी की सजा
मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रेक कोर्ट ने 2019 के हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। उधार के पैसे मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मां और उसके तीन बेटों को मृत्युदंड दिया गया। अदालत ने चारों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस फैसले को पीड़ित परिवार के लिए सात साल बाद मिला न्याय माना जा रहा है।