फर्जी कागजों से बेच डाली करोड़ों की सरकारी जमीन, अब खुलासे से हड़कंप; कन्नौज में ऐसे खुली बड़ी साजिश
कन्नौज में सरकारी जमीन को लेकर ऐसा खेल सामने आया है जिसने प्रशासन को भी चौंका दिया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहले जमीन अपने नाम कराई गई और फिर उसकी बिक्री भी कर दी गई। मामला कोर्ट में चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद हुए इस कथित सौदे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।