गाजियाबाद में ऑनलाइन डॉग बुकिंग बनी मुसीबत, साइबर जालसाजों ने ट्रांसपोर्ट फीस बताकर महिला से लाखों ऐंठे
गाजियाबाद में फेसबुक पर 3 हजार रुपये में डॉग बेचने का विज्ञापन देखकर एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। आरोपियों ने बुकिंग, ट्रांसपोर्ट, बीमा और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2.26 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।