जल जीवन मिशन में कार्यदाई संस्था कलपतरु कंपनी के ठेकेदार ने चौकीदार पर कराया गबन का मुकदमा, जानिए पूरा मामला
घुघली थाना क्षेत्र में पानी की टंकी निर्माण के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलपतरु कंपनी के अधीन कार्य कर रहे ठेकेदार प्रमोद कुमार मौर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम विरैचा सेमरहना टोला में निर्माणाधीन पानी की टंकी के लिए लगाए गए लाखों के शटरिंग और कपलाक सामग्री को कार्य समाप्ति के बाद वापस नहीं किया गया।