गोरखपुर में शुक्रवार रात एक परिवार पर ऐसा दुख टूटा कि कुछ ही घंटों के भीतर घर के दो सदस्यों की मौत हो गई। बेलडांड़ गांव में 44 वर्षीय राकेश मौर्य की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनके 65 वर्षीय पिता मोहित वर्मा सदमे में आ गए और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही रात में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बलिया के रानीगंज कस्बे में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि छत पर रखे बक्से से थर्ड जेंडर का शव बरामद हुआ। पुलिस को पैसों के लेनदेन के विवाद की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी।
हरदोई में उस समय हड़कंप मचा जब एक घर से दो आर्थियां उठी, जिसे देख पूरा गांव रो पड़ा। पूरी घटना जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट