Sultanpur News: डीजे की तेज आवाज के खिलाफ 2 अक्टूबर को शांति मार्च, तिकोनिया पार्क से होगा आगाज
गांधी जयंती पर सुल्तानपुर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ बड़ा जनजागरूकता अभियान होने जा रहा है। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन 2 अक्टूबर को शांति मार्च निकालेगा। तिकोनिया पार्क से शुरू होने वाले इस मार्च में शहर के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील की गई है।