‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने पूरे किए 17 साल, पूरी टीम ने साथ मिलकर मनाया जश्न
लोकप्रिय हास्य टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने अपने प्रसारण के 17 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शो की पूरी टीम और कलाकारों के परिजनों ने मिलकर शानदार जश्न मनाया। शो के पुराने और नए कलाकारों ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव और यादें साझा कीं।