Dhanbad Court को बम से उड़ाने की धमकी, हर गली और कोने में फैला डर का माहौल
धनबाद सिविल कोर्ट को मिली बम धमकी के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा बलों ने कोर्ट परिसर में हर कोने की सघन जांच की। डीएसपी डीएन बंका ने बताया कि सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर संभावित खतरे पर कड़ी नजर रखी जाएगी।