Delhi News: सीवर में घुसे, मौत ने दबोच लिया… दिल्ली में देर रात दर्दनाक हादसा
दिल्ली के अशोक विहार में देर रात सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस निकलने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। हादसा करीब रात 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान अरविंद (40) के रूप में हुई है। पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे हैं।