नेटवर्क मार्केटिंग और मल्टी-लेवल निवेश का फर्जी खेल, भृगुनाथ और हीरा साह समेत 5 भेजे गए जेल
पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी निवेश और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए ‘DSJ Exchange’ और ‘BG Wealth Sharing’ जैसी फर्जी स्कीमों में पैसा लगवाता था। पुलिस आगे की वित्तीय जांच कर रही है।