गोरखपुर में साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, म्यूल खाते संचालित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में म्यूल खाते खुलवाकर अवैध धनराशि का लेनदेन करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।