होली से पहले शराब माफियाओं पर सख्त प्रहार, इस गांव में पड़ा छापा, कई भट्टियां नष्ट
महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में होली से पहले प्रशासन ने अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संयुक्त छापेमारी के दौरान कई कुंतल अवैध लहन व कई भट्टियां नष्ट की। इस दौरान कच्ची शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।