नैनीताल और देहरादून कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, मुख्य न्यायाधीश ने क्यों बुलाई बैठक ?
उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है। नैनीताल और देहरादून में न्यायालयों को उड़ाने की धमकियों के चलते अफरा-तफरी का महौल है। पुलिस ने कोर्ट परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसरों में प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।