कांग्रेस ने ‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट पर माफी मांगी, विवाद बढ़ने पर सोशल मीडिया प्रमुख ने त्यागा पद
कांग्रेस केरल इकाई के सोशल मीडिया प्रमुख वी.टी. बलराम ने विवादित ‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट के बाद इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने इस पोस्ट को हटा कर माफी मांगी है। विवाद से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।