कफ सिरप से MP-राजस्थान में 14 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ और डेक्स्ट्रो सिरप बैन, जानें केंद्र सरकार ने क्या फैसला लिया?
मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की खबरों ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। अब तक कुल 14 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें 11 एमपी और 3 राजस्थान से हैं। जांच में सिरप में ज़हरीले रसायन पाए गए हैं। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने की सिफारिश की है।