छिंदवाड़ा: किडनी फेल से एक और बच्चे की मौत, मध्य प्रदेश में बच्चों की जान जाने का सिलसिला जारी
छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पूरे मध्य प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस गंभीर मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने कफ सिरप की जांच में कड़ी कार्रवाई की है, बच्चों की लगातार बढ़ती मौतों ने सरकार की नींद उड़ा दी है।