CBI Action: रिश्वतखोरी मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये मांगने का आरोप
CBI ने रिश्वतखोरी के एक मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में उप नियंत्रक लेखा एवं IFA (Deputy Controller of Accounts & IFA) के पद पर तैनात हैं।