घूंघट की आड़ में अखाड़े में उतरीं बहू-बेटियां, पुरुषों की एंट्री पर रोक… आखिर यहां क्या होता है?
हमीरपुर के निवादा गांव में कजली पर्व पर सदियों पुरानी अनोखी परंपरा देखने को मिली। रक्षाबंधन के दूसरे दिन आयोजित महिला दंगल में गांव की बहू-बेटियां साड़ी और घूंघट में अखाड़े में उतरीं और एक-दूसरे को कुश्ती में पटखनी दी। खास बात यह रही कि दंगल के दौरान अखाड़े और उसके आसपास पुरुषों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही। ढोल-थाप के बीच महिलाओं ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।