बस साइड मांगा…और शुरू हो गई पिटाई! मुजफ्फरनगर में ये क्या हो रहा, पढ़ें पूरी खबर
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बाजार से लौट रहे पिता-बेटी को बारात में साइड मांगने पर कुछ युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। पीड़ितों को चोटें आईं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।