सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा का मास्टर प्लान, बदायूं-बरेली बॉर्डर तक पहुंची डीएम-एसएसपी की टीम
सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए बदायूं प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने बदायूं-बरेली बॉर्डर मार्ग और कांवड़ केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।