राष्ट्रपति द्रौपदी और पीएम मोदी से लेकर बॉबी देओल तक कई दिग्गज रावण दहन में दिखेंगे, जानें कौन कहां पर आएगा?
दिल्ली में इस बार दशहरा पर्व पर राजनीति और फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉबी देओल जैसे चेहरे अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शिरकत करेंगे।