चिउटहा में दो पक्षों की मारपीट के बाद हंगामा, चक्का जाम से यातायात ठप; इस मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
महराजगंज के चिउटहा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद शुक्रवार को तनाव फैल गया। आक्रोशित पीड़ित पक्ष और समर्थकों ने चिउटहा चौराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है।