परतावल के ग्राम सचिवों ने BDO के खिलाफ खोला मोर्चा, सामूहिक बहिष्कार का ऐलान
परतावल विकासखण्ड के ग्राम सचिवों ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सचिव संघ की आपात बैठक बुलाई। बीडीओ के पूर्वाग्रहपूर्ण रवैये और एक सचिव को निशाना बनाने के विरोध में सचिवों ने सामूहिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।