बैंकों पर लटके ताले, सड़क पर उतरे कर्मचारी; सुल्तानपुर में लगे ‘वित्त मंत्री मुर्दाबाद’ के नारे
सुल्तानपुर में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को देखने को मिला। बैंक कर्मचारियों ने शाखाओं के बाहर प्रदर्शन किया और ‘वित्त मंत्री मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। हड़ताल के कारण नकद जमा-निकासी, चेक, बैंक ड्राफ्ट और ऋण संबंधी कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान सेवाएं उपलब्ध रहीं।