बलिया में गंगा का प्रकोप; खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा जलस्तर, मकान और खेत तबाह
बलिया में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। 10 से अधिक गांवों में पानी घुस चुका है। मकान ढह गए, खेत डूबे और लोग पलायन कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।