बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद हादसा हो गया है, बासोमा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक डीजल टैंकर ने कुचलकर एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना के समय वह टैंकर से उतरकर सड़क पर कुछ कदम आगे बढ़े थे, तभी टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।