राम मंदिर चोरी केस में अब खुलने वाला है सबसे बड़ा राज, पुलिस पहुंची उस ठिकाने पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की पुलिस रिमांड के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। 20 लाख से ज्यादा नकदी, विदेशी मुद्रा, गहनों और राम राज्य कोष का संदूक मिलने के बाद अब पुलिस प्रतापगढ़ में उसके परिवार, भाइयों के नए मकानों और बैंक खातों तक जांच का दायरा बढ़ा रही है।