Gorakhpur News: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले गिरी गाज; करोड़ों के गबन में सहायक लेखाकार बर्खास्त
बिजली विभाग में करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय, गोरखपुर में तैनात सहायक लेखाकार ईशपाल सिंह को सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।