यूपी कांग्रेस की कमान मोना के हाथ, संगठन से गठबंधन तक कई चुनौतियां; जनाधार बढ़ाना पहली परीक्षा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिलने के बाद 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ सपा के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे में तालमेल बनाना मोना के लिए अहम परीक्षा होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने की चुनौती भी उनके सामने है।