बड़ी खबर: करोड़ों की प्रॉपर्टी, ड्राइवरलेस टेस्ला और NSA अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’…बिहार के फर्जी IAS के साम्राज्य का भंडाफोड़
बिहार के खगड़िया में पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को NSA अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों से ठगी करता था। छापेमारी में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, टेस्ला कार, विदेशी शराब, क्रेडिट कार्ड और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। जानिए फर्जी IAS के पूरे मामले की कहानी।