‘अब बेटियों की सेहत बिगाड़ रहा मोबाइल और जंक फूड, अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
मोबाइल पर बढ़ता स्क्रीन टाइम, जंक फूड और कम होती शारीरिक गतिविधि किशोरियों की सेहत को लेकर नई चिंता खड़ी कर रहे हैं। एम्स नई दिल्ली के 4,000 स्कूली बच्चियों पर चल रहे अध्ययन की शुरुआती रिपोर्ट में PCOS से जुड़े अहम आंकड़े सामने आए हैं।