गोरखपुर में वकीलों की मौत पर एक्शन: गोरखपुर हादसे में जेई-ठेकेदार समेत कई जिम्मेदारों पर मुकदमा, जांच शुरू
गोरखपुर के राजघाट पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद का छज्जा ढहने के कारण दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना और संजय सिंह की मौत हो गई। इस मामले में लापरवाही बरतने पर सीएमओ, जेई, ठेकेदार और एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।