कमाने गया था विदेश, लेकिन लौटी मौत की खबर; यूक्रेन में रूसी हमले का शिकार बना देवरिया का युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के करमेल गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक निषाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 10 जून को यूक्रेन गया था। 19 जुलाई को काला सागर क्षेत्र के बंदरगाह पर हुए रूसी हमले में घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजन पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग कर रहे हैं।