पति पत्नी और पंगा ग्रैंड फिनाले: रुबीना-अभिनव शुक्ला बने ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’, कपल की जर्नी ने जीता दर्शकों का दिल
रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के ग्रैंड फिनाले में टीवी के पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार जीत हासिल की। दोनों को ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ का खिताब मिला। शो में कपल ने अपनी जर्नी, संघर्ष और रिश्ते की मजबूती को बेहद ईमानदारी से पेश किया।