308 पहियों वाला महाकाय ट्रक सड़क पर उतरा, 180 टन के वेसल को देखने उमड़ी भीड़
देश के हाईवे पर इन दिनों एक महाकाय ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 308 पहियों वाला यह विशाल ट्रांसपोर्टर करीब 180 टन वजनी वेसल को लेकर ओडिशा से यूपी की सीमा तक पहुंचा है। इसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।