12 हजार में दम नहीं, 18 हजार से कम नहीं! फतेहपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर प्रशासन का रुख किया है। मानदेय से लेकर कामकाज में आने वाली तकनीकी परेशानियों तक कई मुद्दे सामने रखे गए। जिला मुख्यालय पर जुटीं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।