‘हम सड़क बनवा देबा…’ नेहा अवस्थी के देसी अंदाज पर फिदा हुए लोग, पीछे से आई ऐसी आवाज
सीतापुर में श्यामनाथ मंदिर के पास सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने स्थानीय भाषा में दुकानदारों और लोगों से सड़क, नाली और सफाई की समस्याएं पूछीं। नालियों में कूड़ा डालने पर उन्होंने कहा- “हम सड़क बनवा देबा, नाला बनवा देबा… लेकिन सुधरे के जिम्मेदारी हमका-सबका पड़ी।” स्थानीय लोग अध्यक्ष के व्यवहार और कामकाज की तारीफ करते नजर आए।