48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म… अब सड़क, बिजली और कटान के मुद्दे पर विजय रावत का बड़ा ऐलान
बरहज में सड़क, बिजली और नदी कटान की समस्याओं को लेकर सपा नेता विजय रावत ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई तक समाधान नहीं हुआ तो 21 जुलाई से काली मंदिर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। ग्रामीणों ने भी आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया।