
वीवो का नया स्मार्टफोन (सोर्स-एक्स)
New Delhi: वीवो अपनी Y सीरीज में एक नया और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस आने वाले डिवाइस के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo Y21s 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर होने की संभावना है।
टिप्सटर सुधांशु अंभोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस आने वाले वीवो स्मार्टफोन के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि Vivo Y21s 5G दो रंगों- डार्क ब्लू और व्हाइट में आ सकता है। फोन का पिछला हिस्सा फ्लैट होगा और इसमें मेटल फ्रेम दिया जाएगा। बैक पैनल पर दो बड़े कैमरा रिंग हैं, जिनके साथ एक फ्लैश भी है। पावर और वॉल्यूम बटन डिवाइस के दाईं ओर दिए गए हैं।
Tech News: Oppo ने लॉन्च किए ये दो नए फोन, जानिए कीमत और पूरी डिटेल
वीवो अपकमिंग फोन (सोर्स-Pinterest)
टिप्सटर के अनुसार, Vivo Y21s 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होने की उम्मीद है और यह 4GB या 6GB RAM के साथ 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के विकल्प में आ सकता है।
Specs & Renders of upcoming Vivo phones, that are launching soon in India.
Vivo Y21s 5G
- Dimensity 6300
- 6.74" LCD, 1600 × 720, 120Hz
- 50MP + 0.08MP
- 5MP
- 6500mAh, 44W
- OriginOS 6
- Side fps, microSD slot, IP65 rated
- 4GB+64GB, 4GB+128GB & 6GB+128GB— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) November 20, 2026
कैमरे की बात करें तो, Vivo Y21s 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी हो सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
सामने आए स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए, ऐसा लगता है कि वीवो (Vivo) का यह आने वाला स्मार्टफोन बजट सेगमेंट का होगा। हालांकि चिप और मेमोरी की कमी के कारण अभी स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं, फिर भी उम्मीद है कि यह डिवाइस 20,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 23 November 2026, 11:48 AM IST
Topics : Budget 5G Smartphone Vivo 5G Smartphone Vivo Upcoming Smartphone Vivo Y21s 5G Vivo Y21s Launch