
प्रतीकात्मक छवि (Img- Pinterest)
New Delhi: वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन की बाधाओं ने भले ही कंपनियों को अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर किया हो, लेकिन जुलाई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट देखकर ऐसा लगता है कि कंपनियां मात्रा (Quantity) के बजाय गुणवत्ता (Quality) पर खेल रही हैं।
इस महीने भारतीय और वैश्विक बाजार में चुनिंदा लेकिन बेहद शक्तिशाली फ्लैगशिप फोन्स दस्तक देने जा रहे हैं। बड़ी बैटरी, नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल डिस्प्ले और एआई-संचालित (AI-enabled) कैमरों से लैस ये डिवाइसेज प्रीमियम सेगमेंट में एक नया युद्ध शुरू करने के लिए तैयार हैं।
सैमसंग आगामी 22 जुलाई को अपने 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में नई जनरेशन की फोल्डेबल सीरीज से पर्दा उठा सकता है। इस लाइनअप में गैलेक्सी Z फोल्ड 8, Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और Z फ्लिप 8 शामिल होंगे। फोल्ड 8 में स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1टीबी की विशाल स्टोरेज के साथ 7.6 इंच की मुख्य स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
वहीं क्लैमशेल स्टाइल वाले फ्लिप 8 में 4.1 इंच की बड़ी कवर स्क्रीन और भारत में खास तौर पर Exynos 2600 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कॉम्पैक्ट फोन्स की परिभाषा बदल देगा।
सैमसंग का बड़ा धमाका: क्या 2 लाख पार होगी नए गैलेक्सी फोल्ड की कीमत? जानें लीक फीचर्स
मोटोरोला भी अपनी प्रीमियम दांव चलते हुए Razr 70 Ultra को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। यह फोन 7 इंच की बड़ी स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट और 68 वाट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ सीधे सैमसंग को चुनौती देगा।
जो लोग बार-बार चार्जिंग के झंझट से तंग आ चुके हैं, उनके लिए iQOO Z11 5G एक चमत्कार की तरह आ रहा है। इस फोन में 9020 एमएएच की राक्षसी बैटरी दी गई है, जो 90 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मात्र 35 हजार की संभावित कीमत में यह फोन बाजार के बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटा सकता है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2025: सैमसंग गैलेक्सी S24 और iPhone 16 पर बंपर छूट, जानें पूरी डिटेल
इस महीने का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज वीवो की तरफ से आ रहा है। वीवो लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद अपनी लोकप्रिय 'S-सीरीज' को वीवो एस2 (Vivo S2) के साथ भारतीय बाजार में वापस ला रहा है। लगभग 45,000 से 50,000 रुपये के प्रीमियम बजट में आने वाला यह फोन मुख्य रूप से अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और बेजोड़ सेल्फी कैमरा एक्सपीरियंस पर केंद्रित होगा।
Location : New Delhi
Published : 14 July 2026, 4:07 PM IST
Topics : Galaxy Z Fold 8 Smartphone Launch tech news Vivo S2