स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का ग्राहकों को खास तोहफा, 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई ऑफर

सुल्तानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए कई लुभावने ऑफर पेश किए हैं। प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र ने 91 नए 4G टावरों के विस्तार के साथ मात्र 1 रुपये में फ्रीडम ऑफर और FTTH प्लान की घोषणा की। इसका उद्देश्य दूरदराज इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाना है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 August 2026, 4:56 PM IST

Sultanpur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक प्रमोशनल ऑफर पेश किए हैं। व्यापार क्षेत्र सुल्तानपुर के प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र ने गुरुवार दोपहर पत्रकारों से वार्ता में इन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनका उद्देश्य ग्राहकों को किफायती, विश्वसनीय और बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि सुल्तानपुर में स्वदेशी तकनीक पर आधारित BSNL की 4G सेवा के विस्तार के तहत 91 नए 4G BTS लगाए गए हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तेज डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

1 रुपये का Freedom Offer बना आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL का FRC 1 रुपये Freedom Offer ग्राहकों के लिए खास आकर्षण है। इसके तहत मात्र 1 रुपये में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2 GB डेटा और 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 2,399 रुपये के प्लान पर 47 दिन की अतिरिक्त वैधता का ऑफर भी दिया गया है। 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 के बीच रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 365 दिनों के बजाय कुल 412 दिनों की वैधता मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत

FTTH और मनोरंजन सेवाओं पर भी जोर

BSNL ने FTTH ग्राहकों के लिए भी विशेष लॉन्च ऑफर की घोषणा की है। 1,199 रुपये वाले प्लान को 1,111 रुपये प्रतिमाह में छह महीने तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड 5000 GB से अधिक डेटा और 25 से अधिक OTT सेवाओं सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। मोबाइल ग्राहकों के लिए BSNL Free Entertainment TV सेवा भी विशेष रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से ग्राहक Self Care App के जरिए लाइव टीवी चैनल, फिल्में, वेब सीरीज, संगीत और अन्य डिजिटल सामग्री का लाभ उठा सकेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भारत उद्यमी पहल

प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए भारत उद्यमी पहल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत स्थानीय उद्यमी BSNL के साथ जुड़कर अपनी OLT लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध करा सकते हैं। ग्राम पंचायतों को रिंग नेटवर्क से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - Sultanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव फिर स्थगित, महिला आरक्षण लागू होने के बाद होगा मतदान

उन्होंने बताया कि दूरस्थ, पहाड़ी और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए BSNL की Satellite Phone सेवा भी उपलब्ध है। इसका उपयोग आपदा प्रबंधन, पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, वन विभाग, खनन, तेल एवं गैस तथा अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाएं कर सकती हैं। BSNL प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों से स्वदेशी तकनीक पर आधारित BSNL की सेवाओं से जुड़ने और इन विशेष ऑफरों का लाभ उठाने की अपील की।

Location :  Sultanpur

Published :  13 August 2026, 4:56 PM IST