रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्पेसटेक स्टार्टअप दिगांतारा में 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिससे दिगंतारा का मूल्यांकन लगभग 200 मिलियन डॉलर हो गया है। ट्विटर पर आज दिगंतारा के साथ अनंत अंबानी ट्रेंड कर रहे हैं । यूजर्स रिलायंस के इस फैसले को भविष्य का बड़ा कदम बता रहे हैं। जानिए क्या है दिगंतारा..

अनंत अंबानी का भविष्य का कदम (Img- Internet)
New Delhi: भारत की स्पेसटेक स्टार्टअप कंपनी दिगंतारा (Digantara) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने हालिया फंडिंग राउंड में 50 मिलियन डॉलर (करीब 435 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस निवेश का नेतृत्व रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया है। यह जानकारी कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़ (RoC) में दाखिल दस्तावेजों से सामने आई है।
इस फंडिंग राउंड के बाद दिगंतरा का कुल मूल्यांकन लगभग 200 मिलियन डॉलर आंका गया है। इसमें रिलायंस के अलावा 360 वन एसेट, जापान की निवेश फर्म एसबीआई होल्डिंग्स और उद्यमी रोनी स्क्रूवाला ने भी निवेश किया है। दिगंतरा के पुराने निवेशक पीक XV पार्टनर्स और कलारी कैपिटल ने भी इस राउंड में भागीदारी जारी रखी है।
दिसंबर 2020 में अनिरुद्ध शर्मा द्वारा स्थापित दिगंतरा स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (SSA) और स्पेस इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ऐसी तकनीक विकसित करती है, जिससे उपग्रहों, अंतरिक्ष मलबे (स्पेस डेब्रिस) और तेज़ी से घूमने वाली वस्तुओं की सटीक निगरानी की जा सके।
दिगंतारा का वैल्यूएशन हुआ 200 मिलियन डॉलर (Img- Internet)
कई देशों की रक्षा एजेंसियों को सेवाएं डिगंतरा फिलहाल भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और जापान की रक्षा और सुरक्षा एजेंसियों को सेवाएं दे रही है। कंपनी की योजना है कि वह मिड-2026 तक यूरोप में भी अपने ऑपरेशन का विस्तार करे।
दिगंतारा ने दुनिया का पहला कमर्शियल निगरानी सैटेलाइट स्कॉट किया था। यह अंतरिक्ष से पांच सेंटीमीटर छोटी चीज का भी पता लगाने में सक्षम है। बेंगलूरु स्थित भारतीय स्टार्टअप दिगंतारा (Digantara) ने 14 जनवरी 2025 को स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-12 रॉकेट से अंतरिक्ष निगरानी उपग्रह स्कॉट (Object tracking Space Camera) लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy S26 Series की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स, अल्ट्रा मॉडल में हो सकते हैं ये बड़ा सरप्राइज
ट्विटर पर आज ट्रेंड कर रहे दिगंतारा को लेकर यूजर्स में उत्साह देखा जा रहा है । यूजर्स रिलायंस के इस निवेश को भविष्य का निवेश बताते हुये इसका पूरा श्रेय अनंत अंबानी को दे रहे हैं।