सावधान! बदलने जा रहा है UPI से पैसे भेजने का तरीका, अब हर पेमेंट पर बैंक पूछेगा यह जरूरी सवाल

डिजिटल फ्रॉड और स्कैम पर लगाम लगाने के लिए UPI पेमेंट के तरीके में बड़ा बदलाव हो सकता है। अब पेमेंट से पहले बैंक 'YES/NO' में कन्फर्मेशन पूछेगा। जानिए कैसे काम करेगा यह नया नियम और किन ट्रांजैक्शन पर लागू होगी यह एक्स्ट्रा लेयर!

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 August 2026, 12:47 PM IST

New Delhi: भारत में रोजाना करोड़ों लोग चाय-नाश्ते से लेकर बड़ी खरीददारी तक के लिए UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ कुछ सेकंड में और एक क्लिक पर पैसे ट्रांसफर हो जाना ही UPI की सबसे बड़ी ताकत है।

लेकिन यही स्पीड कभी-कभी डिजिटल फ्रॉड और धोखाधड़ी की वजह भी बन जाती है। इसी पर ब्रेक लगाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और बैंक मिलकर UPI पेमेंट के नियम में एक बड़ा सुरक्षा फीचर जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

YES/NO विकल्प: सुरक्षा की एक और मजबूत लेयर

नए प्रस्ताव के तहत, अब नंबर डालने, क्यूआर कोड स्कैन करने और पिन (PIN) दर्ज करने के तुरंत बाद पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। पिन डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर 'YES/NO' का एक मैसेज (कन्फर्मेशन) आएगा। जब आप 'YES' पर क्लिक करेंगे, तभी खाते से पैसा कटेगा। 'NO' दबाते ही ट्रांजैक्शन तुरंत रद्द हो जाएगा।

फिर शुरू हुआ EPFO पोर्टल, जानिए कब मिलेगी UPI-ATM से PF निकालने की सुविधा

क्या हर पेमेंट पर पूछेगा बैंक? समझिए असली गणित

आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि यह नियम हर छोटे-मोटे पेमेंट पर लागू नहीं होगा। अगर ऐसा हुआ तो दुकानों पर पेमेंट की रफ्तार धीमी हो जाएगी। बैंकों का प्रस्ताव है कि यह 'YES/NO' का फीचर सिर्फ संदिग्ध या एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लेन-देन पर दिखेगा। जैसे-

1. देर रात अचानक कोई बड़ी रकम भेजना।
2. किसी अनजान या नए व्यक्ति को पहली बार UPI करना।
3. 10,000 रुपये या उससे अधिक का बड़ा पेमेंट करना।

गलत ट्रांजैक्शन रोकने के लिए मिलेगा 1 घंटे का समय

यदि आपको कोई संदिग्ध कन्फर्मेशन मिलता है और आप उस पर कोई भी जवाब (YES या NO) नहीं चुनते हैं, तो बैंक उस पेमेंट को रोकने के लिए करीब 1 घंटे का समय देगा। इस दौरान अगर आपको लगता है कि आप किसी स्कैम का शिकार हो रहे थे, तो आप उस लेन-देन को रद्द कर सकते हैं। इससे हड़बड़ी में होने वाली गलतियों और साइबर फ्रॉड से बचने में बड़ी मदद मिलेगी।

न UPI, न ATM… फिर भी साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए लाखों रुपये, जानिए कैसे

प्रस्ताव पर मुहर लगना बाकी

फिलहाल बैंकों ने यह नया मॉडल RBI के सामने रखा है। इस पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है। अगर RBI इसे हरी झंडी दे देता है, तो आपके UPI ऐप में एक बड़ा सुरक्षा कवच देखने को मिलेगा, जिससे आम जनता का पैसा ऑनलाइन ठगों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 12:47 PM IST