हिंदी
ऑनलाइन शॉपिंग (Img: Google)
New Delhi: हर साल ब्लैक फ्राइडे सेल और अन्य बड़ी सेल इवेंट्स के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग में लोगों की दिलचस्पी कई गुना बढ़ जाती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर भारी डिस्काउंट देखकर उपभोक्ता बड़ी मात्रा में सामान खरीदते हैं। लेकिन इसी दौरान साइबर क्रिमिनल्स भी एक्टिव हो जाते हैं और फर्जी वेबसाइट्स, लुभावने ऑफर्स और नकली मैसेज के जरिए लोगों से ठगी करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में साइबर सुरक्षा टीमों ने 2,000 से ज्यादा ऐसी फर्जी वेबसाइट्स पकड़ी हैं, जो असली शॉपिंग साइट्स की तरह दिखती थीं और लोगों को सेल का लालच देकर उनसे पैसा हड़प रही थीं।
ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करना तो ठीक है, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ। यहां हम आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सुरक्षित रहने की कुछ बेहद जरूरी टिप्स बता रहे हैं-
किसी भी वेबसाइट के URL बार में लॉक आइकन मौजूद होना चाहिए। यह SSL (Secure Socket Layer) Encryption का संकेत है, जिसका मतलब है कि वेबसाइट आपकी जानकारी को सुरक्षित रखती है। साथ ही वेबसाइट के URL की स्पेलिंग भी ध्यान से देखें। फ़ेक साइट्स असली साइट्स की कॉपी होती हैं। जैसे amaz0n, flipkart, myntra जो लोगों को भ्रमित कर देती हैं।
जल्द घर बैठे बदलेगा आधार में मोबाइल नंबर: UIDAI लॉन्च कर रहा नई डिजिटल सर्विस, पढ़ें ताजा अपडेट
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान के लिए कभी भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल न करें। अगर डेबिट कार्ड की जानकारी लीक हो जाए तो आपका पूरा बैंक अकाउंट खतरे में आ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमेशा क्रेडिट कार्ड, UPI या मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करें, क्योंकि इनसे फ्रॉड की स्थिति में आपका पैसा अधिक सुरक्षित रहता है और बैंक की गारंटी भी मिलती है।
ऑनलाइन खरीदारी हमेशा उन्हीं वेबसाइट्स से करें जिन्हें आप पहले से जानते हों। Amazon, Flipkart, Myntra, Ajio जैसी भरोसेमंद साइट्स पर खरीदारी सुरक्षित रहती है। कभी भी मैसेज में आए किसी लिंक, सोशल मीडिया पर दिखे अज्ञात पेज या किसी अजीब-सी वेबसाइट पर शॉपिंग न करें। अधिकांश साइबर फ्रॉड ऐसे ही लिंक पर क्लिक करने से शुरू होते हैं।
Aadhaar Card खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं? जानिए नया आधार पाने का सबसे आसान तरीका
रेलवे स्टेशन, कैफे, एयरपोर्ट या किसी रेस्टोरेंट में पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय ऑनलाइन शॉपिंग बिल्कुल न करें। पब्लिक वाई-फाई में सिक्योरिटी कम होती है और हैकर्स आसानी से आपकी ट्रांजैक्शन डिटेल्स चुरा सकते हैं। हमेशा अपने मोबाइल डेटा या किसी सिक्योर्ड नेटवर्क का उपयोग करके ही ऑनलाइन पेमेंट करें।
अगर कोई वेबसाइट 80-90% तक का डिस्काउंट दे रही है, तो दोबारा सोचें। अक्सर फर्जी साइट्स ऐसे ही भारी छूट का लालच देकर लोगों को फंसाती हैं।
Location : New Delhi
Published : 29 November 2025, 3:49 PM IST
No related posts found.