iPhone 18 Pro का धमाकेदार लीक: क्या iPhone 17 Pro लेने की भूल करेंगे आप या करेंगे नए किंग का इंतजार?

iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro का इंतजार करें? जानिए सितंबर 2026 में संभावित लॉन्च, 1,40,000 रुपये से अधिक कीमत, A20 Pro 2nm चिप, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और एडवांस्ड AI जैसे 10 बड़े लीक्स। जानिए क्या फीचर्स सच हैं और कौन सी बातें महज अफवाह।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 July 2026, 12:33 PM IST

New Delhi: यदि आप एक नया प्रीमियम आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और बाजार में उपलब्ध iPhone 17 Pro पर दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए... ऐपल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro को लेकर आई ताजा रिपोर्ट्स ने पूरे टेक जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुई जानकारी यह साफ इशारा कर रही है कि इस बार ऐपल परफॉर्मेंस, कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में एक बहुत बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।

जानिए कब होगी एंट्री और जेब पर कितना पड़ेगा असर?

टेक गलियारों में जारी चर्चाओं के अनुसार, ऐपल अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में पेश कर सकता है। इस बार कंपनी एक नई रणनीति अपना सकती है, जिसके तहत Pro मॉडल्स को पहले लॉन्च किया जाएगा और स्टैंडर्ड iPhone 18 वेरिएंट बाद में मार्केट में आएगा।

हार्डवेयर कॉस्ट और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की वजह से यह नया डिवाइस पिछले मॉडल से काफी महंगा हो सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,40,000 रुपये से 1,50,000 रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Tech News: Google का बड़ा AI शॉपिंग अपडेट, अब Search छोड़े बिना होगी पूरी खरीदारी; जानिए कैसे?

पावरफुल प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक... ये होंगे धांसू फीचर्स

स्मार्टफोन के अनुभव को पूरी तरह बदलने के लिए ऐपल इसमें कई नेक्स्ट-लेवल स्पेसिफिकेशन्स देने जा रहा है। लीक हुई जानकारियों के आधार पर इसमें ये बड़े फीचर्स मिल सकते हैं-

डिस्प्ले और लुक्स: इसमें 6.3-इंच की OLED ProMotion 120Hz डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही टाइटेनियम फ्रेम और पहले से काफी छोटा Dynamic Island देखने को मिल सकता है।

2nm A20 Pro चिपसेट: फोन में बेहद तेज और पावरफुल A20 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 2nm आर्किटेक्चर पर काम करेगा।

वेरिएबल अपर्चर कैमरा: इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है।

एडवांस्ड AI और कनेक्टिविटी: ऐपल Intelligence का ज्यादा पावरफुल वर्जन, सुपरफास्ट Neural Engine, iOS 27, Wi-Fi 7 और मजबूत 5G व सेटेलाइट कनेक्टिविटी।

कूलिंग और बैटरी: भारी इस्तेमाल में भी फोन गर्म न हो, इसके लिए Vapor Chamber Cooling और साथ में पहले से ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।

iPhone 17 Pro से कितना अलग होगा नया मॉडल?

अगर दोनों मॉडल्स का आमने-सामने मुकाबला करें, तो मुख्य अंतर फोन के अंदरूनी हार्डवेयर में छिपा है। iPhone 17 Pro का A19 Pro प्रोसेसर नए मॉडल के 2nm A20 Pro के सामने फीका पड़ सकता है। इसके अलावा, iPhone 18 Pro का न्यूरल इंजन और Apple Intelligence ज्यादा तेजी से और सटीकता के साथ काम करेगा।

कैमरा लवर्स के लिए भी नया मॉडल एक बड़ा अपग्रेड साबित होगा, क्योंकि वेरिएबल अपर्चर और AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग से तस्वीरें ज्यादा निखर कर आएंगी। वहीं वेपर चैंबर कूलिंग मिलने से गेमिंग और भारी टास्क के दौरान परफॉर्मेंस में कोई गिरावट नहीं देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें-Tech News: YouTube पर मोनेटाइजेशन क्यों हो सकती है बंद, जानें वह गलतियां जो क्रिएटर्स को पड़ सकती हैं महंगी

लीक्स का सच: क्या पक्का है और क्या सिर्फ अफवाह?

iPhone 18 Pro से जुड़े जिन 10 बड़े फीचर्स की चर्चा है- जैसे 2nm चिप, वेरिएबल अपर्चर, वेपर चैंबर कूलिंग, छोटा डायनेमिक आइलैंड, नया AI, बेहतर बैटरी और नए कलर्स- उनमें से कई फीचर्स को लेकर अभी स्थिति साफ होना बाकी है।

सितंबर 2026 का लॉन्च, A20 Pro चिपसेट और AI पर ऐपल का बड़ा फोकस होना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी तरफ, अंडर-डिस्प्ले Face ID, नई बैटरी तकनीक और वेरिएबल अपर्चर जैसे फीचर्स फिलहाल अफवाहों की श्रेणी में हैं। ऐसे में ऐपल के आधिकारिक ऐलान तक इन बदलावों को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी।

Location :  New Delhi

Published :  21 July 2026, 12:33 PM IST