iPhone 18 की कीमत और फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें लॉन्च डेट और iPhone 17 से कितना होगा अलग

ऐप्पल लवर्स के लिए बड़ी खबर! आगामी आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग डेट और धांसू फीचर्स को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको चौंका दिया है। कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सबसे बड़ा सस्पेंस इसकी कीमत को लेकर है, जो पिछले मॉडल से काफी अलग होगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 11:16 AM IST

New Delhi: ऐप्पल (Apple) के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भले ही iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग में अभी समय बाकी है, लेकिन इंटरनेट पर इसके स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी iPhone 18 कई बेहतरीन अपग्रेड्स के साथ एंट्री मारेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह फोन iPhone 17 से सस्ता होगा या महंगा और इसमें क्या कुछ खास मिलने वाला है, तो आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।

कब होगी लॉन्चिंग?

आमतौर पर ऐप्पल अपनी नई आईफोन सीरीज को सितंबर के महीने में पेश करता है। खबरों की मानें तो इस बार भी iPhone 18 Pro मॉडल्स को इसी साल सितंबर में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट यानी iPhone 18 के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि iPhone 18 को अगले साल फरवरी या मार्च के महीने में मार्केट में उतारा जाएगा।

iPhone 18 के संभावित स्पेसिफिकेशंस और डिस्प्ले

लीक्स के रिपोर्ट अनुसार, iPhone 18 में 6.3 इंच का एक शानदार OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। लुक और डिजाइन के मामले में कंपनी इसमें कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है, यह काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही दिखेगा।

Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

प्रोसेसर, रैम और बैटरी पावर

परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए iPhone 18 में ऐप्पल का लेटेस्ट A20 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पावरफुल प्रोसेसर 12GB रैम और 256GB के बेस स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग बेहद आसान हो जाएगी। इसके साथ ही नए फोन में एआई (AI) फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप की बात करें तो इस बार बैटरी पैक को थोड़ा बड़ा किया जा सकता है, जो 25W वायरलेस मैग्सेफ चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

कैसा होगा कैमरा सेटअप?

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 18 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके रियर यानी बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा कंटिन्यू रखा जा सकता है।

iPhone 17 से सस्ता होगा या महंगा? जानें भारत में कीमत

अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की कि यह फोन iPhone 17 से सस्ता होगा या महंगा? तो आपको बता दें कि iPhone 18 महंगा होने वाला है। स्टोरेज और मेमोरी चिप्स की वैश्विक कमी (Shortage) के कारण ऐप्पल अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में iPhone 18 की शुरुआती कीमत ₹89,999 रह सकती है। यह कीमत iPhone 17 के बेस वेरिएंट के मुकाबले लगभग ₹7,000 रुपये ज्यादा है।

Tech News: सितंबर 2026 में आ सकता है Apple का अल्ट्रा-स्लिम iPhone, मिलेंगे दमदार अपग्रेड्स

iPhone 18 के साथ लॉन्च होंगे ये दो और धांसू मॉडल्स

अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले इवेंट में ऐप्पल सिर्फ iPhone 18 ही नहीं, बल्कि दो और नए आईफोन मॉडल्स भी पेश करेगी:

iPhone 18e: यह स्टैंडर्ड आईफोन का एक किफायती (Affordable) वेरिएंट होगा, जो कम बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

iPhone Air 2: यह पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन एयर का सेकंड जनरेशन वेरिएंट होगा। इस पतले और स्टाइलिश फोन में डुअल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे धांसू अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  5 July 2026, 11:16 AM IST