
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: Apple अपनी आने वाली iOS 27 अपडेट के जरिए iPhone यूजर्स के फोटो एडिटिंग अनुभव को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपडेट में कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो फोटो एडिटिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान, स्मार्ट और एडवांस बना देंगे। माना जा रहा है कि इन फीचर्स की टेस्टिंग फिलहाल चल रही है और जून में इनकी पहली झलक देखने को मिल सकती है, जबकि सितंबर में इसे नई iPhone लाइनअप के साथ रोल आउट किया जाएगा।
iOS 27 में Apple का फोकस खास तौर पर फोटो एडिटिंग को AI-पावर्ड बनाने पर है। नए अपडेट में तीन मुख्य टूल्स- Extend, Enhance और Reframe- मिलने की उम्मीद है। ये टूल्स यूजर्स को तस्वीरों को नए तरीके से एडिट और मॉडिफाई करने की सुविधा देंगे।
Extend फीचर की मदद से यूजर किसी भी फोटो के बाहर का नया कंटेंट AI की मदद से जेनरेट कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ने सिर्फ एक पेड़ की फोटो ली है तो AI उस तस्वीर के चारों ओर गार्डन, आसमान या अन्य बैकग्राउंड जोड़ सकता है। इसके जरिए फोटो का फ्रेम भी एक्सपैंड किया जा सकेगा। यह फीचर खासतौर पर क्रिएटिव एडिटिंग के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।
Enhance फीचर फोटो की क्वालिटी सुधारने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर फोटो की लाइटिंग, कलर और डिटेल्स को आसानी से एडजस्ट कर पाएंगे। अगर कोई पुरानी या धुंधली फोटो है, तो AI उसकी क्वालिटी को बेहतर बनाकर उसे ज्यादा शार्प और क्लियर बना सकता है। यह टूल उन यूजर्स के लिए खास होगा जो पुरानी यादों को नए अंदाज में देखना चाहते हैं।
Reframe फीचर स्पेशल फोटो और पर्सपेक्टिव एडिटिंग के लिए लाया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर किसी भी फोटो का एंगल या व्यू बदल सकेंगे। उदाहरण के लिए अगर कोई फोटो फ्रंट से ली गई है तो AI उसकी साइड व्यू या अलग एंगल भी दिखा सकता है। इससे फोटो का पूरा पर्सपेक्टिव बदल जाएगा और वह ज्यादा डायनामिक नजर आएगी।
iOS 27 में सिर्फ फोटो एडिटिंग ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple अपने Siri असिस्टेंट को और ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रहा है। नया Siri चैटबॉट की तरह काम करेगा, जिससे यूजर्स उससे नेचुरल बातचीत कर सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे ChatGPT या Google Gemini के साथ होती है।
इसके अलावा Apple Intelligence में भी नए फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है, जो iPhone के पूरे सिस्टम को और ज्यादा स्मार्ट बनाएंगे।
iOS 27 अपडेट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है। इससे यूजर्स नेटवर्क न होने की स्थिति में भी इमरजेंसी सेवाओं या कुछ बेसिक कम्युनिकेशन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple जून में iOS 27 के नए फीचर्स की झलक दिखा सकता है, जबकि इसका पूरा रोलआउट सितंबर में नई iPhone सीरीज के साथ किया जाएगा। अगर ये फीचर्स उम्मीद के मुताबिक आते हैं, तो iPhone की फोटो एडिटिंग क्षमता एक नए स्तर पर पहुंच सकती है।
Location : New Delhi
Published : 30 April 2026, 12:37 PM IST
Topics : AI Apple iphone Photo Editing tech news