गूगल के किफायती स्मार्टफोन्स (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: गूगल के किफायती स्मार्टफोन्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। टेक दिग्गज गूगल जल्द ही अपना नया और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Google Pixel 11a बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग फोन के CAD रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है। आइए जानते हैं कि गूगल का यह नया फोन अपने पिछले मॉडल्स से कितना अलग और खास होने वाला है।
लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 11a का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले मॉडल से मिलता-जुलता होगा। फोन के पिछले हिस्से में फ्लैट रियर पैनल के साथ पिल-शेप (गोलाकार या कैप्सूल के आकार का) कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जो पिछले वर्जन की तुलना में थोड़ा बड़ा हो सकता है। इस कैमरा सेटअप में दो रियर कैमरे और एक एलईडी फ्लैश लाइट मिलने की उम्मीद है।
सामने की तरफ फोन में एक फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसके किनारे थोड़े मोटे बेजल्स के साथ आ सकते हैं। स्क्रीन के बिल्कुल ऊपर बीच में एक होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा। इसके अलावा, फोन के दाहिने तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर की (बटन) दिए गए हैं, जबकि नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन मौजूद हैं।
Tech News: Oppo ने लॉन्च किए ये दो नए फोन, जानिए कीमत और पूरी डिटेल
कलर चॉइस के मामले में गूगल अपने ग्राहकों को निराश नहीं करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11a को कुल चार आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है-
ब्लैक (Obsidian): क्लासिक और प्रीमियम लुक चाहने वालों के लिए।
ग्रीन (Olive / Pistachio): एक कूल और नेचुरल शेड।
पर्पल (Frost): स्टाइलिश और यूनिक लुक देने वाला रंग।
सिल्वर (Fog): मॉडर्न और सोबर फिनिश के साथ।
फोन के अंदर मिलने वाले फीचर्स इसे एक बेहतरीन पैकेज बनाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं-
डिस्प्ले: फोन में 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,424 पिक्सल होगा। यह स्क्रीन 120Hz के शानदार रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। साथ ही, इसमें 2,250 निट्स तक की एचडीआर ब्राइटनेस और 3,350 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
प्रोसेसर (चिपसेट): बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें गूगल का नया Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है।
कनेक्टिविटी: बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए इसमें MediaTek M90 नेटवर्किंग चिप का इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है, जिसे Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स में भी देखा जा सकता है।
फिलहाल गूगल की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख या कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह से इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो रहे हैं, उससे यह साफ है कि टेक प्रेमी इस किफायती 5G फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 30 September 2026, 3:53 PM IST
Topics : Google 5G Phone Google Pixel 11a Pixel 11a Specs Tensor G6 Chipset Upcoming Google Smartphone