
फ्लिपकार्ट सेल में गिरीं कीमतें (Img- Pinterest)
New Delhi: अगर आप लंबे समय से अपने लिविंग रूम को सिनेमाहॉल जैसा लुक देने का प्लान बना रहे थे, तो अब जेब ढीली करने का सबसे सही मौका आ चुका है। 'Flipkart Freedom Sale 2026' में स्मार्ट टीवी सेगमेंट पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। 55 इंच के बड़े डिस्प्ले वाले 4K स्मार्ट टीवी, जो आमतौर पर काफी महंगे होते हैं, इस सेल में 28,000 रुपये से भी कम शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
बजट में प्रीमियम फीचर्स ढूंढने वालों के लिए Xiaomi का 55 इंच स्मार्ट टीवी सबसे बेस्ट विकल्प बनकर उभरा है। सेल में यह टीवी मात्र 27,749 रुपये में मिल रहा है। इसे महज 4,539 रुपये की शुरुआती मासिक किस्त (EMI) पर भी घर लाया जा सकता है। इसमें इन-बिल्ट Alexa, स्मार्ट फायर टीवी, 30W Dolby साउंड, 32GB स्टोरेज और बेजल-लेस मेटल डिजाइन जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं।
ब्रांडेड फीचर्स के शौकीनों के लिए LG का 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी सेल में सिर्फ 38,820 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस टीवी में Alpha7 AI प्रोसेसर, HDR10 Pro और Dolby Atmos साउंड का दमदार सपोर्ट मिलता है, जिसे आप 3,172 रुपये की मासिक किश्त पर भी खरीद सकते हैं। वहीं, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाला एक अन्य लोकप्रिय 55 इंच मॉडल सेल में 29,740 रुपये (EMI 4,830 रुपये) में मिल रहा है।
गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले 55 इंच मॉडल को ग्राहक सेल के दौरान 50,240 रुपये में अपनी विशलिस्ट में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा Sony, Samsung और OnePlus जैसे दिग्गज ब्रांड्स पर भी बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और पुराना टीवी बदलने पर भारी एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 10 August 2026, 12:43 PM IST