
चीन के CE-25A इलेक्ट्रिक विमान की पहली उड़ान सफल (Img- X)
New Delhi: चीन अपनी टेक्नोलॉजी से हर बार सभी को हैरान कर देता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही किया। चीन की इस टेक्नोलॉजी के सामने तो सबने घुटने टेक दिए। दुनिया में पहले इलेक्ट्रिक वाहन थे, चीन तो अपने देश में इलेक्ट्रिक विमान ले आया।
चीन ने इस बार एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि चीन ने अपने CE-25A इलेक्ट्रिक विमान की पहली पायलट वाली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस विमान की खास बात यह है कि यह बिना पेट्रोल-डीजल से उड़ान बढ़ती है। इस विमान ने ईधन की बैटरी की मदद से उड़ान भरी।
CE-25A इलेक्ट्रिक विमान की एक ओर खासियत है कि यह एक बार चार्ज होकर करीब 400 किलोमीटर तक उड़ सकता है। वहीं इसकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस सफल तकनीक के बाद चीन ने दुनिया में अपना परचम एक बार फिर लहरा दिया।
Tech News: जनवरी 2027 में दस्तक देंगे Xiaomi 18 Pro और Redmi Note 17 Aura
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के CE-25A इलेक्ट्रिक विमान ने अपनी उड़ान 14 नवंबर को भरी थी और यही परीक्षण इस तकनीक में अहम माना गया है। जब इस विमान ने पहली उड़ान भरी थी, तब उस समय विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर मौजूद था।
परीक्षण के दौरान विमान ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उड़ान भरी और सुरक्षित तरीके से अपना परीक्षण पूरा किया। इस उपलब्धि को इलेक्ट्रिक विमान तकनीक के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बिना ईंधन 400 KM तक उड़ने की क्षमता (Img- X)
चीन के CE-25A इलेक्ट्रिक विमान का परीक्षण तकरीबन 57 मिनट 46 सेकंट तक चला। इस हिसाब से विमान 16 मिनट 38 सेकंड तक हवा में रहा। इस दौरान विमान ने 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की। जब विमान का परीक्षण चल रहा था, तो उसमें इंजीनियर विमान की उड़ान क्षमता और संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच की। वहीं परीक्षण में इंजीनियरों ने यह भी समझा की विमान में आगे क्या तकनीकी जरूरत है।
चीन के इस इलेक्ट्रिक विमान की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज और रफ्तार है। जानकारी के मुताबिक, CE-25A विमान करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से उड़ सकता है। वहीं, एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर इसकी उड़ान क्षमता करीब 400 किलोमीटर तक बताई गई है। इसका संचालन बैटरी से होता है, इसलिए इसे पारंपरिक विमानों की तरह एविएशन फ्यूल की जरूरत नहीं होती। इलेक्ट्रिक तकनीक के इस्तेमाल से भविष्य में विमानन क्षेत्र में ऊर्जा के नए विकल्प विकसित हो सकते हैं।
Tech News: सिर्फ एक चार्ज में हफ्तों चलने वाला Vivo Y32 लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स और खासियतें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक विमान बनाने में चीन एक अकेला देश नहीं है। चीन के अलावा भी कई देश हैं जो इसमें कार्य कर रहे हैं और इस लिस्ट में अमेरिका और जर्मनी सबसे आगे हैं। हालांकि उनका यह कार्य अभी सफल नहीं हुआ है।
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 12:24 PM IST